एटा ब्रेकिंग::डीएम ने धान क्रय की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश::--


*सभी धान क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाएं*
*धान क्रय केन्द्रों पर कृषकों को नही होनी चाहिए कोई दिक्कत- डीएम* 



एटा। डीएम सुखलाल भारती ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के सम्बन्ध में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर,2019 से निर्धारित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीद वर्ष 2019-20 हेतु धान कामन का समर्थन मूल्य 1815/-एवं धान ग्रेड'ए' का समर्थन मूल्य 1835/-प्रति कुन्तल है। किसानों को धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कराया जायेगा। जिले के कुल 10 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत हैं तथा जनपद हेतु धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य 2250 मी0टन निर्धारित है। 


             *जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि* सभी धान क्रय केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कर ले। क्रय केन्द्रों में कृषक को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, उनके बैंक के पास बुक के खाता नम्बर की फोटो कापी जरूर ले जिससे धान का क्रय धनराशि उनके खाते में ही सही स्थानान्तरित हो सके। धान की बिक्री हेतु किसानों को पंजीयन विभागीय पोर्टल पर कराना अनिवार्य है। यह पंजीयन कृषक स्वयं जन सुविधा  केन्द्र्, इण्टरनेट कैफे के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार मण्डी समिति के माध्यम से एवं कृषि विभाग के सहयोग से किसानों को एस0एम0एस0 द्वारा कराया जाये।  



             *बैठक में* एडीएम प्रशासन के0पी0 सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर, एसडीएम अलीगंज पी0एल0 मौर्य, तहसीलदार आरके त्यागी, रवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी व केन्द्र प्रभारी, एमआई आदि उपस्थित रहे।


*माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्णय को लेकर मारहरा में की गई शांति समिति की बैठक*



*डीएम, एसएसपी ने क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल कायम रखने की अपील की*
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन के0पी0 सिंह ने संयुक्त रूप से थाना मारहरा क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की। डीएम ने बैठक में मौजूद सम्भ्रांत लोगो से अपील करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिये जाने वाले आदेश को सभी स्वीकार करें, आदेश का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाए। क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम रहनी चाहिए।
            
           *एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने* कहा कि थाना क्षेत्र के ग्रामों में भी कमेटी का गठन किया जाए, जिसमे हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए। सरकार द्वारा जारी किए गए टोलफ्री नंबर 112 पर सूचना दी जा सकती है, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में हर वर्ग के लोगों का सहयोग ज़रूरी है।


              *इस दौरान*  एडीएम प्रशासन के0पी0 सिंह, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया, ईओ केएन मिश्रा, चेयरमैन महमूद जुबैरी, राम प्रकाश यादव, गोल्डी गुप्ता, डॉ0 निहलुद्दीन, विजय कुमार शास्त्री, राशिद कुरेशी, नसीर सिद्दीकी सहित भारी संख्या में अलीगंज क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक आदि मौजूद थे।



 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से