सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का प्रदेश और देश के व्यापारियों ने स्वागत किया ::--
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह फैसला सभी के लिए लाभकारी है अब नए भारत के निर्माण की मजबूत शुरुआत हो जाएगी और आने वाली पीढ़ी के लिए विवादित विषय कम और लगभग समाप्त हो गए हैं अब आर्थिक प्रगति में सब लोग मिलकर योगदान करेंगे तो निश्चित रूप से भारत जल्दी सोने की चिड़िया पुनः बन जाएगा
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राम जन्मभूमि के ऐतिहासिक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी न्यायाधीशों को बधाई और धन्यवाद दिया तथा प्रदेश और देश के सभी व्यापारियों और आम जनता से सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की अपील की।