उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रवास के दौरान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में जनता की समस्याओ को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण हेतु दिया निर्देश:::---
आज प्रयागराज के एक दिवसीय प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए विभिन्न लोगों की समस्याओं को उनसे सीधे रू-ब-रू होकर गम्भीरता पूर्वक सुना और उन मामलों में संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने प्रयागराज स्थित महावीर भवन में बाबा भोलेनाथ जी का जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन किया।
[मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में केशर भवन मे अशोक सिंघल जी को नमन करते हुए उनकी स्मृतियों के साथ कुछ वक्त व्यतीत किया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज के त्रिवेणी बांध के नीचे चल रहे देव दीपावली कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए संगम में मां गंगा एवं यमुना की आरती और पूजन किया।