-उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य ने किया 11575.85 लाख की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया:::---


-प्रत्येक क्षेत्र के विकास हेतु सरकार कटिबद्ध- केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री 



 लखनऊ:20 नवम्बर2019।



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज  जनपद सुल्तानपुर मे पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक साथ 491.62 लाख की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 6684.23 लाख की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र के विकास हेतु कटिबद्ध है।  
उपमुख्यमंत्री  द्वारा जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है ,उनमें विधान सभा कादीपुर के अन्तर्गत 05 परियोजनाओं में हिन्दुआबाद किमी0-03 से मुझना सम्पर्क मार्ग, इसी प्रकार अलीपुर हाजीपुर मार्ग किमी0-07 से कटैया, हलियापुर बेलवाई मार्ग किमी0-81 से ह0 बस्ती, अन्दारायपुर सम्पर्क मार्ग किमी0-01 से पंडितपुरवा, ए0पी0 रोड किमी0-36 से चमरौटी साउथ, सुलतानपुर के अन्तर्गत 06 परियोजनाओं में इलाहाबाद-फैजाबाद किमी0-80 से अहिमाने कृषि भवन के सामने, रैमनपुर सम्पर्क मार्ग, कटका मायंग मार्ग किमी0-01 से पूरेचैपाई, इलाहाबाद-फैजाबाद किमी0-96 से परसन का पुरवा, कटका मायंग मार्ग किमी0-01 से सूबेदार का पुरवा, तकिया सम्पर्क मार्ग तथा बुद्धिमिश्र का पुरवा सम्पर्क मार्ग। सदर के अन्तर्गत 03 परियोजनाओं में अलमापुर, अहिरौटी तथा किशुनागरपुर सम्पर्क मार्ग। इसौली के अन्तर्गत 07 परियोजनाओं में पूरेलक्ष्मीनारायन, खाऊपुर, लादी का पुरवा, बड़ा पतुरसा, अक्षरपुर, तुलसीपुर तथा भीखमपुर सम्पर्क मार्ग। विधान सभा लम्भुआ के अन्तर्गत 02 परियोजनाओं में केशवपुर सम्पर्क मार्ग तथा कोथरा राजाउमरी तातोमुरैनी हाजीगंज मार्ग का चौड़ीकरण तथा विकास खण्ड कादीपुर के अन्तर्गत कादीपुर-धोपाप घाट लम्भुआ मार्ग के गोमती नदी पर सेतु का निर्माण। 
         इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री जी ने विधान सभा सुलतानपुर के अन्तर्गत 04 तथा लम्भुआ के अन्तर्गत 06 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। सुलतानपुर के अन्तर्गत 04 परियोजनाओं में अफीम कोठी मार्ग का चौड़ीकरण, अमहट चैराहे से बस अड्डा तक चौड़ीकरण, गोलाघाट से आजाद पार्क होते हुए पयागीपुर तक (04 लेन हेतु) चौड़ीकरण, दूबेपुर ब्लाक मुख्यालय को 02 लेन में जोड़ने के लिये चौड़ीकरण का कार्य। लम्भुआ के अन्तर्गत भरखरे से अलीपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण, सुलतानपुर पखरौली मार्ग का चौड़ीकरण, अकबरपुर, कादीपुर, चांदा पट्टी मार्ग का चौड़ीकरण, मनगवाॅ, महेशपुर, हढ़ही सम्पर्क मार्ग का निर्माण का शिलान्यास किया।
       लोकार्पण/शिलान्यास के उपरान्त उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ -सबका एवं सबका विश्वास की नीति  पर चलते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर रही है। प्रत्येक 250 आबादी वाले गांव को सम्पर्क मार्ग से तथा ब्लाक एवं तहसीलों को दो लेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है।सड़क के गढ्डामुक्त का अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। गत सरकार के अपूर्ण सेतुओं के कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण  संरक्षण व संवर्धन  को बढ़ावा  देने हेतु 43 जनपदों में 338 किमी0 हर्बल मार्ग  तथा 09 जनपदों में 14 किमी0 प्लास्टिक वेस्ट मार्ग निर्माण के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 लाख से अधिक बेघरों को आवास दिया गया। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत हर घर को बिजली पहुंचाने का उल्लेखनीय  कार्य  किया जा रहा है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
 उपमुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की अधिक लागत से गोमती नदी के गोलाघाट पुल के स्वीकृति हो जाने की बात कही। सांसपद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गाँधी तथा विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। 
        इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा आयुष्मान भारत आदि योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभांवित भी किया।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से