विधान सभा सत्र में सबको सुरक्षित रखने का कार्य इन सुरक्षा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। और सुरक्षा से जुड़े लोगों को सम्मान करने से उनकी गरिमा एवं सम्मान बढ़ता है:::---ब्रजेश पाठक


लखनऊ. आज विधान सभा स्थित सेन्ट्रल हाल में उ0प्र0 के विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा निष्ठापूर्ण अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले मार्शल/डिप्टी मार्शल/वरिष्ठ सुरक्षा/सहायक सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित करते हुयें कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से कर्मचारियों को प्रेरणा मिलती है। और विधायी एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। 
इस अवसर पर वित्त.संसदीय व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से सुरक्षा कर्मियों का मनोबल काफी बढ़ता है। और मनोबल बढ़ने से उनके अन्दर आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायी एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधान सभा सत्र में सबको सुरक्षित रखने का कार्य इन सुरक्षा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। और सुरक्षा से जुड़े लोगों को सम्मान करने से उनकी गरिमा एवं सम्मान बढ़ता है तथा उनका आत्मबल और बढ़ता है। विधान सभा की सुरक्षा से जुड़े कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं।
विधायी एवं न्याय मंत्री ने कहा कि गत दिवस पूर्व में आयोजित पूरे देश से आये हुए पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में विधान सभा के सुरक्षा कर्मियों ने बहुत अच्छे ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने इनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना किया।
इस अवसर पर विधायक अमन मणि. विधायक अनिल सिंह. विधान सभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में मार्शल/डिप्टी मार्शल/वरिष्ठ सुरक्षा/सहायक सुरक्षा कर्मी मौजूद रहें।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से