जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता:::--केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊः 02 मार्च 2020


उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। श्री मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।



श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते  हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देश दिए कि  कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।



जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद, , आवास आवंटन, आर0सी0सी0 का निर्माण कराने , डामरीकृत सड़क बनवाने   , मार्गों के पुनर्निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। 



लखनऊः 02 मार्च 2020


जनता दर्शन में   कानपुर नगर ,कानपुर देहात ,अमेठी ,इटावा, मैनपुरी, मेरठ, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई ,जौनपुर  आदि विभिन्न जिलों से आए लोगों  ने अपनी समस्याये रखीं।
उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा। कतिपय समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध मे उप मुख्यमन्त्री  ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर व जिलाधिकारी हरदोई तथा इटावा, कानपुर व जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता  करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


 


 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से