*जय प्रताप सिंह   चिकित्सा, स्वास्थय एवं परिवार कल्याण  मंत्री   उत्तर प्रदेश।* का सन्देश उत्तर प्रदेश की जनता के नाम:::---


*सन्देश*                                         


भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते  मामलों को देखते हुए देश के माननीय  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस वायरस के प्रसार की गति को रोकने के लिए इस रविवार  22 मार्च के 2020 को  प्रातः तक 7:00 बजे से रात 9:00 बजे सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करने की बात कही है। 
यह रोग एक विश्वव्यापी चुनौती के रूप में हम सबके सामने है और हम सबको मिलकर इस पर विजय प्राप्त करनी है। मैं अपने प्रदेश के रह रहे सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि विश्व स्तर पर महामारी घोषित इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रातः :00 बजे से रात 9:00 बजे तक अपने घरों में ही रहें तथा सायं 5:00 बजे अपने-अपने घरो के दरवाजों पर, घर की छतों पर या  बालकनी में खड़े होकर इस रोग के प्रतिरोध में लगे हमारे चिकित्स्कों , विशेषज्ञों ,तकनीकी सहायकों तथा तमाम पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ -साथ प्रदेश के उन कर्मचारियों का जो इस मुहिम में साथ दे रहे हैं उन सबका ताली बजाकर , थाली बजाकर हर्ष ध्वनि करके उनका उत्साह बढ़ाएं।  


मैं आप सबसे एक बार पुनः अनुरोध करता हूँ कि आप सब इस रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में ही रहें और संपर्क से फैलने वाले इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोग दें।   
                                                                            


   


 *जय प्रताप सिंह                                    चिकित्सा, स्वास्थय एवं                      परिवार कल्याण मंत्री                                   उत्तर प्रदेश।*


 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से