मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के मंत्री ने डॉ नेपाल सिंह और चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया:::===देखे
आपदा और संकट की इस घड़ी में उ0प्र0 की जनता व सरकार पीड़ितों के साथ इस आपदा से निपटने के लिए उ0प्र0 हर सम्भव सहायता व सहयोग के लिए तैयार
लखनऊ: 22 मई, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा से सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। आपदा और संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की जनता व सरकार पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा राज्यों के पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश हर सम्भव सहायता व सहयोग के लिए तैयार है।
---------
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डाॅ0 नेपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 22 मई, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डाॅ0 नेपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डाॅ0 नेपाल सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री, लोक सभा सदस्य तथा विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। डाॅ0 नेपाल सिंह के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए डाॅ0 नेपाल सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।