ब्रेकिंग ==आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में टाॅप करने वाले छात्रों को सीएमएस देगा 26 लाख रूपये का नगद पुरस्कार::==पढें विस्तार से खबर


 👉 आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के टाॅपर छात्रों को कल 14 जुलाई को 26 लाख रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।


आई.एस.सी. (कक्षा-12) एवं आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षाओं 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर टाॅप करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के *25 मेधावी छात्रों* को कल दिनाँक *14 जुलाई 2020* *मंगलवार* को अपरान्हः *1.15 बजे* सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) आॅडिटोरियम में *26 लाख रूपये* का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 


इस अवसर पर *99.75 प्रतिशत* अंको के साथ पूरे देश में टाॅप करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र *सुमित कुमार त्रिपाठी* को *2 लाख रूपये* का नगद पुरस्कार प्रदान जबकि शेष *24 छात्रों को एक-एक लाख रूपये* के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माता-पिता व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा। 


सम्मान समारोह के उपरान्त सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् *डा. जगदीश गाँधी* सी.एम.एस. छात्रों के अभूतपूर्व परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी देगे l


 


 


 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से