ब्रेकिंग - - लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री ने किया वृक्षारोपण:::==पढें विस्तार से खबर
लखनऊ 13,जुलाई 2020
भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बृहद वृक्षारोपण अभियान में प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने पहुंच कर एयरपोर्ट परिसर में पीपल का पौधा रोपित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा प्राण वा यु के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना अति आवश्यक है। साथ ही पौधे लगाने के बाद इनका पालन–पोषण भी अपने बच्चों की तरह करना चाहिए।
तभी बढ़ती जा रही पर्यावरण की गंभीर समस्या को बचाया जा सकता है।
इस मौके पर कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी‚ डीएफओ रवि कुमार सिंह‚ एयरपोर्ट डायरेक्टर‚ सरोजनीनगर क्षेत्र के रेंजर सीएल गुप्ता‚ उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक सिंह व अन्य वन विभाग की टीम द्वारा विशिष्ठ प्रजातियों के करीब 600 पौधे रोपित किए गए।