*मध्यप्रदेश ब्रेकिंग* :-*आनन्दी बेन पटेल के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करते ही राजभवन में शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह*:::---=पढें विस्तार से खबर 


👉: राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी शपथ ग्रहण कर ली। बदनावर सीट से विधायक रह चुके हैं, अब भाजपा में हैं। यह सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।


👉: सुवासरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हरदीप सिंह डंग ने भी शपथ ग्रहण कर ली। डंग तब सुर्खियों में आए थे, जब कमलनाथ सरकार में मंत्री पद नहीं मिला था और वे बगावत पर उतारू हो गए थे।


👉: उज्जैन से भाजपा विधायक मोहन यादव ने भी शपथ ली। वे शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं।


👉:भिंड जिले की अटेर सीट से भाजपा के विधायक अरविंद भदौरिया ने भी शपथ ग्रहण की। भदौरिया 15 साल संघ में रहे।


👉:भदौरिया ने सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे को हराया था। सिंधिया समर्थकों को भाजपा में लाने में इनका बड़ा योगदान माना जाता है।


👉:महू से भाजपा उषा ठाकुर ने भी शपथ ली। तीन बार से लगातार विधायक इंदौर से भी जीत चुकी हैं।


👉:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरेंद्र कुमार सकलेचा के पुत्र जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भी ली शपथ। हाल ही में इन्हीं को कोरोना संक्रमण के दौर से जूझना पड़ा था।


👉: आदिवासी बेल्ट के प्रेम सिंह पटेल ने भी शपथ ग्रहण की। बड़वानी से भाजपा विधायक पटेल ने भी शपथ ली। चार बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा में आदिवासियों का एक मात्र चेहरा।


👉:प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इन्होंने भी शपथ ली। ग्वालियर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके है।तोमर शपथ ग्रहण करने के लिए नंगे पैर ही राजभवन आए थे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए नालियों में घुस-घुसकर सफाई करने से सुर्खियों में आ गए थे। सिंधिया के साथ अब भाजपा में हैं।


👉:सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी ली शपथ। भमोरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं सिसोदिया।


👉:पूर्व शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी शपथ ली। चौधरी सिंधिया के साथ भाजपा में आए हैं और सांची से पूर्व कांग्रेस विधायक हैं।


👉:सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने ली शपथ। डबरा से कांग्रेस की पूर्व विधायक इमरती सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती है।


👉:ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली। पन्ना से भाजपा विधायक हैं। पन्ना जिले के विकास पुरुष माने जाते हैं।


👉:सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एंदल सिंह कंसाना ने ली शपथ। बीएसपी से राजनीति शुरू करने वाले गुर्जर समुदाय में अच्छी पकड़। मुंगावली से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। अब इसी सीट पर उपचुनाव होंगे।


👉:शिवराज की पिछली सरकार में गृह एवं परिवहन मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ। खुरई सीट से विधायक हैं भूपेंद्र सिंह। 2009 में सागर से सांसद भी रह चुके हैं।


👉:शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने ली शपथ। शिवराज सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं।


👉:बिसाहूलाल साहू को शपथ के लिए बुलाया गया। उन्होंने शपथ ली। कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा ज्वाइन की थी। शपथ प्रभारी राज्यपाल आनंदी पटेल दिलवा रही हैं।


👉:मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा को शपथ के लिए बुलाया गया। देवड़ा ने शपथ ली।


👉:विजय शाह को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया। विजय शाह ने शपथ ग्रहण की।


👉:सबसे पहले पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया। शपथ ग्रहण समारोह।


आज हुए मंत्रिमंडल के विस्तार 20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की जिसमें मुख्यमंत्री के भांजे का दब दबा बरकरार रहा l


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से