ब्रेकिंग👉👉*पूर्वान्चल विकास निधि (राज्यांश) के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर की 04 परियोजनाओं हेतु रू0 1 करोड़ 14 लाख 67 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त*::==पढें विस्तार


*जिला योजना (नवनिर्माण) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 27 लाख की धनराशि की गयी निर्गत*

 *राजस्व लेखा के विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 14 कार्यों हेतु रू0 2 करोड़ 39 लाख 93 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त*

लखनऊ, दिनांक 04 दिसम्बर 2020

उ0प्र0 शासन द्वारा जिला योजना (नवनिर्माण) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 27 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में इन 12 चालू कार्यों की कुल स्वीकृत लागत रू0 06 करोड़ 71 लाख 29 हजार है। इन 12 कार्यों में जनपद रामपुर में 03, शाहजहांपुर व उन्नाव मंे 02-02 तथा आगरा, बागपत, प्रयागराज, आजमगढ़ व मऊ में 1-1 कार्य चल रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

उ0प्र0 शासन द्वारा पूर्वान्चल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 में जनपद सिद्धार्थनगर की 04 परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 14 लाख 67 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन द्वारा के लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी कर दिया गया है।

जनपद सिद्धार्थनगर में एन0एच0-730 से बसडिलिया सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 0.900 किमी0), एल0डी0 मार्ग के किमी0-46 से ककरही सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 1.00 किमी0), सेखुईया मार्ग के किमी0-03 से नगपरा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 1.400 किमी0), मोहाना लोटन मार्ग से सुसनहा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 0.750 किमी0) हेतु रू0 2 करोड़ 86 लाख 72 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है, जिसके सापेक्ष रू0 1 करोड़ 14 लाख 67 हजार की आवंटित कर दी गयी है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करंे। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि कार्यों को तीव्र गति से कराकर निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

उ0प्र0 शासन द्वारा अनुदान सं0-55 राजस्व लेखा के विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 14 कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 39 लाख 93 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-5 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

इन कार्यों मंे जनपद प्रयागराज में 6 कार्य, अयोध्या में 6 कार्य, तथा बाराबंकी व बहराइच में 1-1 कार्य हेतु रू0 2 करोड़ 39 लाख 93 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है।

जारी शासनादेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पादित कराये जाने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से