:ब्रेकिंग:--👉👉उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसंत पंचमी के पुनीत त्योहार पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं:::==पढें विस्तार से खबर


*उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन**हर व्यक्ति की समस्या का किया जायेगा समाधान *किसी को निराश नहीं होने दिया जायेगा*:::==श्री केशव प्रसाद मौर्य

*जिला योजना (पुनर्निर्माण) अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 78 लाख 57 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त*

लखनऊः 15 फरवरी 2021 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसंत पंचमी के पुनीत त्योहार पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक मंगलमय ,शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के त्यौहार मे ज्ञान व विवेक की देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है ।बसंत पंचमी का त्योहार उल्लास , उमंग व उत्साह का त्यौहार है।

 उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना के साथ अपनी गौरवशाली संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप बसंत पंचमी का त्यौहार मनाए और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन जरूर करें।

उन्होंने कामना की है कि मां सरस्वती का सबके जीवन में बुद्धि, विद्या व ज्ञान का वरदान सदैव मिलता रहे ।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्याग्रस्त हर व्यक्ति की समस्याओं का सार्थक व सकारात्मक समाधान किया जायेगा। श्री मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले। श्री मौर्य आज अपने सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में जनसमस्याएं सुन रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे रू-ब-रू होते हुये उनकी समस्याएं सुनीं व उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दर्शन में आज फरियादियों का भारी मजमा रहा। लखनऊ,मुजफ्फरनगर ,बदायूं ,अंबेडकरनगर ,मैनपुरी ,लखीमपुर -खीरी ,जालौन, झांसी, कन्नौज ,रामपुर, अयोध्या, हापुड़, बरेली, सुल्तानपुर ,कानपुर नगर ,सहारनपुर, वाराणसी ,प्रयागराज ,बिजनौर, मऊ, सीतापुर सहित लगभग 02 दर्जन जिलों से आये लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी,जिनके निस्तारण के निर्देश उन्होने संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री मौर्य यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि किसी फरियादी को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।

 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ में जनता दर्शन के कार्यक्रम के बाद प्रयागराज में भी जनता दर्शन कार्यक्रम लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी व उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उ0प्र0 शासन द्वारा जिला योजना (पुनर्निर्माण) अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 78 लाख 57 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को मानक व गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्यों मे उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उ0प्र0 को भारत में सड़कों के मामले में नम्बर-1 बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुये कार्य को समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।



 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से