:ब्रेकिंग:--👉👉नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के द्रष्टिगत मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान दूसरे दिन जोरों पर दिखा::==पढें खबर किन क्षेत्रों में ये अभियान चलाया गया

 

नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को कम किये जाने के उद्देश्य एवं माननीय मंत्री नगर विकास श्री आशुतोष टंडन जी से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान के दूसरे दिन आज दिनांक 25 अप्रैल 2021 को समस्त 8 जोनों के 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया।

इस कार्य हेतु 80 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रे मशीनों के साथ ही 03 एन्टी स्माॅग गन एवं 350 हैण्डहेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मलिन बस्तियों में घर-घर से कूडा संग्रहण किये जाने हेतु मे0 इकोग्रीन की 100 गाडियों को भी लगाया गया। मलिन बस्ती क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु सैनीटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई का कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया।

 इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रत्येक मलिन बस्ती में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। आयुक्त महोदय द्वारा स्वयं भी जोन-1 के अन्तर्गत के0के0सी0 के पास स्थित संजोग नगर मलिन बस्ती का निरीक्षण किया गया।

जोन 1 के अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रतापनगर, डिप्टी साहब का हाता, छंगापुरवा, धोबियाना, पीली मस्जिद, लतीफ घोसी वाला मोहल्ला, कैसरबाग सब्जी मंडी, ताजीखाना, नई बस्ती जवाहर नगर, गौस नगर, हाता सुलेमान, रस्सी बटान, गुईनगंज स्थित मलिन बस्तियों में, जोन-2 के अन्तर्गत छाछीकुआं, छेदासवास पुरवा, नन्दाखेडा, डी-ब्लाॅक राजाजीपुरम, रामनगर धोबीघाट के आस-पास, जोन-3 के अन्तर्गत अकबरनगर, रहीमनगर, मेंहदी टोला, चैधरी टोला, पुरनिया, उस्मानपुर, इन्द्रानगरी, अहिबरनपुर, मूंगफली मण्डी, पतौरागंज, नयापुरवा, पुराना पुरवा, कसाईबाडा, अकिलापुर, सभौली, सिमरा गौढी, नौबस्ता, बेली गारद, पलटन छावनी आदि, 

जोन-4 के अन्तर्गत रिसहा का पुरवा, गुलाम हुसैन पुरवा, नया गांव, पासी पुरवा, विजयीपुर, भरवारा, मदरसे वाली गली, पासी टोला, चमराही टोला, झलियनपुरवा गांव, हुसडिया गांव, तखवा, बलराम नगर, विभूति खण्ड, बेहन पुरवा, शेखपुर कसैला, 

जोन-5 के अन्तर्गत जोधाखेडा, कनौसी, अम्बेडकरनगर, गहरू रोड नटवा बस्ती, अलीनगर सुनहरा, जोन-6 के अन्तर्गत नेवाती टोला, हाता सितारा बेगम, रामगंज हरिजन बस्ती, कांशीराम कालोनी, डूडा कालोनी जल निगम रोड, इकबाल नगर, धोबियाना, आजाद नगर, गुलशन विहार, सुलतानपुर गढैया, 

जोन-7 के अन्तर्गत बस्तौली गांव, मुंशी पुलिया गांव, तकरोही, हरदासी खेडा, रामदीन पुरवा, बादशाहखेडा, जरहरा, पंडितपुरवा, लाजवंतीनगर, कन्हई लालपुरवा, भगवानीदीन पुरवा, मुरारीनगर, शक्तिनगर, एहसान नगर, रघुराज नगर, गुलजार कालोनी, सनातन नगर, बेनीगंज, गन्ने का पुरवा, खुर्रम नगर आदि एवं 

जोन-8 के अन्तर्गत गांधीनगर, मवैया, बेहसा, मदारीखेडा, बल्दीखेडा व पकरी आदि मलिन बस्तियों में सैनीटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया।

Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से