राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 19 मार्गों हेतु रू0 13 करोड़ 58 लाख 99 हजार की धनराशि की गयी निर्गत:::--


*हापुड़ जिले में बक्सर-ढ़ाना सम्पर्क मार्ग के चैड़ीकरण हेतु रू0 04 करोड़ 98 लाख 90 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी।*


*शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से गर्रा सेतु तक 04 लेन चैड़ीकरण हेतु रू0 04 करोड़ 60 लाख की धनराशि की गयी जारी।*


श्री नितिन रमेश गोकर्ण
लखनऊ, दिनांक 13 नवम्बर 2019
प्रमुख सचिव (लो0नि0वि0) उत्तर प्रदेश शासन, श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 19 सम्पर्क मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि के सापेक्ष रू0 13 करोड़ 58 लाख 99 हजार की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत/निर्गत की गयी है। इस हेतु उ0प्र0 शासन लो0नि0 अनुभाग-1 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इन 19 सम्पर्क मार्गों में 04 मार्ग आगरा के, एटा के 06 मार्ग बदायुं के 02 मार्ग, बलरामपुर के 3 मार्ग, उन्नाव और गाजीपुर के 1-1 मार्ग तथा रामपुर के दो सम्पर्क मार्ग हैं।
श्री गोकर्ण ने बताया कि हापुड़ जनपद में रा0मा0-24 से बक्सर ढ़ाना सम्पर्क मार्ग (अति0जि0मा0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 8.972 किमी) की आंकलित लागत रू0 1247.86 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए लागत के सापेक्ष रू0 04 करोड़ 98 लाख 90 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है तथा जनपद शाहजहाॅपुर में बरेली मोड़ से गर्रा सेतु तक मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के 04 लेन चैड़ीकरण कार्य (लम्बाई 1.80 किमी) की आंकलित लागत रू0 09 करोड़ 20 लाख 10 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए लागत के सापेक्ष रू0 04 करोड़ 60 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस हेतु उ0प्र0 शासन लो0नि0 अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। जारी शासनादेशों में निदेर्शित किया गया है कि अवमुक्त धनराशि निर्धारित शर्तों/प्रतिबन्धों का अनुपालन करते हुए व्यय की जाय।
श्री गोकर्ण ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद-हरिद्वार- देहरादून मार्ग के कांठ-मिश्रीपुर मार्ग वाया समदपुर मुजफ्फरपुर टांडा मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 13.500 किमी) की आंकलित लागत रू0 1769.86 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में लागत के सापेक्ष रू0 707 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
उन्होने बताया कि केन्द्रीय मार्ग निधि योजना के अन्तर्गत जनपद हाथरस में वित्तीय वर्ष 2018-19 में अवमुक्त धनराशि रू0 400 लाख का भुगतान कोषागार से न हो पाने के कारण उक्त लैप्स धनराशि रू0 400 लाख को वित्तीय वर्ष 2019-20 में आवंटित किया गया है। यह धनराशि हाथरस जनपद में मुरसान-सादाबाद मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु आवंटित की गयी है। इस कार्य की स्वीकृत लागत रू0 2229.00 लाख है। इसके अलावा जनपद अलीगढ़ में अलीगढ़ हवाई अड्डा मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 73.16 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है तथा लखनऊ मंे लोहिया पथ से गोमती बैराज से रिंग रोड पर खुर्रमनगर तक कुकरैल नाले के बांए तटबन्ध पर निर्माणाधीन 06 लेन मार्ग पर स्थित बैरल नं0-7 पर (4 ग 3 मी0 स्पान मीटर) बाक्स कल्वर्ट के निर्माण हेतु रू0 87.86 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। जारी शासनादेशों में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित शर्तों/प्रतिबन्धों का अनुपालन करते हुए धनराशि व्यय की जाय।


 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से