दहेज़ के लिए विवाहिता को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाला मुकदमा दर्ज:::--
दहेज मांग रहे परिवार वालों ने महिला को मारा पीटा,आखिर महिलाओं पर कब तक होगा अत्याचार::--पीयूष द्विवेदी-
बीकेटी लखनऊ। --- बक्शी का तालाब क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरी के ग्राम बाबा पुरवा का ताजा मामला सामने आया है। पीड़िता रंजना ने लगाया आरोप पति ससुर सास करते हैं दहेज की मांग,न मिलने पर मारते पीटते हैं। खाना भी नहीं देते हैं। पीड़िता ने बीकेटी थाना में एफ आई आर दर्ज करवाई है। 2 वर्ष पहले कानपुर के किदवई नगर में शादी हुई थी। आरोपी मनिकांत दहेज कम मिलने के कारण पीड़िता रंजना पत्नी को मारा करते थे। धारा498-ए, 323,504,506, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। बीकेटी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है।
जांच अधिकारी एसआई कुलदीप यादव कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।आये दिन मारना पीटना व खाना पानी नहीं देना। सास सुनीता ससुर उमाकांत , मणिकांत के उसकाने पर व कम दहेज मिलने के कारण मारना पीटना आये दिन होता रहता था।14.2.2020 को तो मारपीट कर भगा दिया।
दहेज में चार पहिया गाड़ी व एक लाख रुपए नगद मांग रहे हैं। पीड़ित रंजना ने बताया कि सिंदूर पोंछकर घर से भगा दिया। और धमकी भी दी जब तक मांग पूरी ना हो जाए। तब तक अगर वापस आ गई जान से मार देंगे। सभी अभियुक्त गण दहेज के लोभी हैं।