ब्रेकिंग न्यूज़।राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई,राजभवन की महिला कर्मियों को अयोध्या भ्रमण का दिया उपहार---


--लखनऊ: 8 मार्च, 2020


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है।



--लखनऊ: 8 मार्च, 2020


राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं समाज एवं परिवार का आधार स्तम्भ हैं। महिला माँ, बहन, पत्नी तथा पुत्री के रूप में परिवार को पूर्ण करती है। आधी आबादी होने की दृष्टि से महिलाओं को उचित स्थान एवं सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला कर्मियों को अयोध्या भ्रमण का उपहार दिया। राजभवन की महिला कर्मी अयोध्या में मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों में गयी। महिला कर्मियों ने भी राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
-------


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी-----                                                                  


लखनऊः 8 मार्च, 2020


 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को होली के पावन अवसर पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
होली के अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि होली का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। रंगों का पर्व होली हमें भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशियों में गरीबों एवं जरूरतमंदों को सम्मिलित कर हम पर्वों का असली आनंद ले सकते हैं। 
------


 


 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से