ब्रेकिंग न्यूज़:*कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु सी.एम.एस. शिक्षकों व मैनेजमेन्ट ने दी 50 लाख रूपयों की आर्थिक मदद* :::---


लखनऊ, 1 अप्रैल। लाॅकडाउन के दौरान कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने जिला प्रशासन को 50 लाख रूपयों का दान दिया है जिससे प्रभावित लोगों राहत पहुचाने में प्रशासन का सहूलियत मिल सके।


 सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आज सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों-कार्यकर्ताओं एवं मैनेेजमेन्ट की ओर से कोरोना राहत कार्यों हेतु नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी को उनके कार्यालय में जाकर 50 लाख रूपयों का चेक सौंपा।


 सी.एम.एस. द्वारा इस धनराशि को प्रशासन की ‘जनता रसोईघर’ के उपयोग हेतु दान दिया गया है, जिसमें लाॅकडाउन के दौरान प्रतिदिन लगभग 50,000 गरीब लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। विदित हो कि नगर निगम द्वारा शहर भर में 9 जनता रसोईघरों की स्थापना की गई है।


50 लाख रूपयों की इस धनराशि में सी.एम.एस. के लगभग 3000 शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने एक दिन के वेतन स्वरूप 35 लाख रूपयों का योगदान दिया, जिसमें सी.एम.एस. मैनेेजमेन्ट ने 15 लाख रूपये जोड़कर कुल 50 लाख रुपये की धनराशि कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु दान दी।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से