ब्रेकिंग न्यूज :::मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा, लखीमपुर खीरी तथा मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया:::===पढें
दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाए इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए:::---
लखनऊ: 30 मई, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा, लखीमपुर खीरी तथा मुजफ्फरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।