मुख्यमंत्री ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की जनपद मीरजापुर में दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया::--देखे खबर


मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 की आर्थिक मदद प्रदान करने के निर्देश


हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए


लखनऊ : 22 मई, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की जनपद मीरजापुर में एक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने के निर्देश भी दिए हैं।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से