मुख्यमंत्री ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क  दुर्घटना में कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया,दिवंगतों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश:::~पढें



 

मुख्यमंत्री ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए












लखनऊ: 11 मई, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। यह कामगार/श्रमिक जनपद महराजगंज के निवासी थे।

मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।











 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से