मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ::÷÷=पढें विस्तार से अपने शोक संदेश में क्या कहा मुख्यमंत्री ने


लखनऊ: 15 जुलाई, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री जगदेव राम जी हमेशा वनवासियों के उत्थान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन वनवासियों के हितों के लिए समर्पित रहा।


श्री जगदेव राम जी वनवासी समाज को आत्मनिर्भर बनाने वाले कर्मयोगी थे। मानव कल्याण एवं वनवासी समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद रखे जाएंगे और उनसे सभी को प्रेरणा मिलेगी। श्री जगदेव राम जी निधन से वनवासियों सहित सम्पूर्ण समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों व उनके शुभचिन्तकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से