ब्रेकिंग::--👉👉उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया जनता दर्शन, जनता कीसमस्याओं का किया जाए त्वरित निदान::==केशव प्रसाद मौर्य


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। श्री मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। ताकि किसी फरियादी को बार-बार किसी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए उपमुख्यमंत्री ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों एवं चैराहों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


श्री मौर्य ने जनता से सीधे रू-ब-रू होते हुये उनकी समस्याएं न केवल सुनी, बल्कि उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। दूर-दूर से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य ने   आगरा में हुयी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर प्रकट  किया गहरा शोक।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य ने जनपद आगरा में हुयी एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। 

श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए  शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान  करने की ईश्वर से प्रार्थना  की है।

 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का 23 दिसंबर को एटा व मैनपुरी का सघन दौरा, विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, मैनपुरी में 11944 लाख की 126 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण/ शिलान्यास, किसान सम्मान  दिवस पर आयोजित  कार्यक्रम में  भी होगें मुख्य  अतिथि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 23 दिसंबर को एटा व मैनपुरी के सघन दौरे पर रहेंगे ।श्री मौर्य वहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे । मैनपुरी में रु 11944 लाख की 126 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे 

जिसमें 9941 लाख की 93 परियोजनाओं का लोकार्पण व रु 2003 लाख की 33 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

श्री मौर्य नुमाइश मैदान मैनपुरी में किसान सम्मान दिवस में भी प्रतिभाग करेंगे ,इसके अलावा वह किसानों से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दैनिक भास्कर के संस्थापक महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर  व्यक्त किया गहरा शोक। 

लखनऊः 22 दिसम्बर, 2020


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दैनिक भास्कर के संस्थापक व झांसी संस्करण के प्रधान सम्पादक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है 

उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल  ने अपनी लेखनी  के माध्यम से समाज के निर्माण  मे बहुत बड़ा योगदान  दिया

 उन्होंने कामना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा  शोक संतप्त  परिजनों को इस दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

-----

Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से