ब्रेकिंग::--👉👉उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा- *कानपुर सर्किट हाउस अब अटल बिहारी वाजपेई अतिथि गृह के नाम से जाना जाएगा*::==पढें विस्तार से खबर


*प्रदेश में वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से इस वर्ष बनाई जाएंगी पंद्रह सौ किलोमीटर सड़कें*::==केशव प्रसाद मौर्य*

लखनऊः24 दिसम्बर, 2020


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कानपुर में 50 करोड़ से अधिक लागत की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश का सर्वागीण विकास हमारी प्राथमिकता है। कहा कि कानपुर में मैट्रो परियोजना, रिंग रोड, एक्सप्रेस-वे, आदि परियोजनाओं में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये की इन परियोजनाओं के निमार्ण में कोई ढिलाई नही होने पाये। 

उन्होंने सर्किट हाउस अतिथि गृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में *“अटल बिहारी बाजपेयी अतिथि गृह”* किये जाने की घोषणा की। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में बिना किसी भेदभाव के *“सबका साथ सबका विकास”* के साथ विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है। प्रदेश में 24 करोड की लागत के 67 नये स्टेट हाईवे बनाने का कार्य किया गया है। वर्तमान में प्रदेश सरकार ने बिजली, सड़क, पेयजल, सिचाई, किसानों की आय को बढाने, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त करने तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर की सड़को के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यो व सर्वागीण विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नही है।

  उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में जो कानून बनाया गया है वह पूरी तरह से किसानों के हित में है।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लोक निमार्ण विभाग द्वारा यू0पी0 बोर्ड के वर्ष 2017-18 से टाप 20 टापर बच्चों के घर तक *“डा0 एपीजे0 अब्दुल कलाम मार्ग”* के नाम से सड़को का निर्माण किया है/किया जा रहा है। इसके साथ ही अब आईसीएससी एवं सीबीएससी में भी टाप करने वाले बच्चों के घरो तथा उनके शैक्षणिक स्कूलों/कालेजो तक भी सड़को का निर्माण किया जायेगा। 

भारत की सेना के वीर जवानो के बलिदानी सैनिको के नाम से उनके गांव व घर तक *“जय हिन्द वीर पथ”* के नाम से सड़को का निर्माण किया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय मेडल प्राप्त खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु उनके घर तक *“मेजर ध्यान चंद विजय पथ”* के नाम से सड़क निर्माण किया जायेगा। 

  उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कचरे से सड़को के निर्माण किये जाने के लिए प्रदेश में प्रथम चरण में 1500 कि0मी0 तक की सड़क का निर्माण किये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। जिसे शीघ्र ही लागू किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास कार्यो को करा रही है जिसके अन्तर्गत भ्रष्टाचार को समाप्त किये जाने हेतु सड़को का कार्य प्रहरी ऐप के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उ0प्र0 में ढाई लाख कि0मी0 की सड़के है जिसमें लो0नि0वि0 के सभी निर्माण खण्डों में हर्बल मार्ग बनाने का कार्य किया गया। इसके अलावा हर्बल वाटिका भी बनायी जा रही है।

Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से