ब्रेकिंग::--👉👉55 लाख मीट्रिक टन का धान खरीद लक्ष्य आज हुआ पूरा, खरीद अभी भी जारी रहेगी::==पढें विस्तार



पश्चिमी उ0प्र0 में 31 जनवरी, 2021 तक खरीद की जायेगी, पूर्वी उ0प्र0 में 28 फरवरी, 2021 तक खरीद की जायेगी, अब तक 1370606 किसानों द्वारा आॅनलाइन पंजीकरण कराया गया, 10377.76 करोड़ रूपये के मूल्य का धान खरीदते हुए 1062714 किसानों को किया गया लाभन्वित

लखनऊ 8 जनवरी 2021

      उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष निर्धारित क्रय लक्ष्य 55.00 लाख मी0टन से अधिक खरीद कर ली है।  अब तक कुल 55.52 लाख मी0टन धान की खरीद हो गयी है, जो कि लक्ष्य का 100.96 प्रतिशत है। 10377.76 करोड़ रूपये के मूल्य का धान खरीद कर 1062714 किसानों को मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत लाभन्वित किया गया है। जबकि गतवर्ष इसी अवधि में कुल 44.37 लाख मी0टन की खरीद की गयी थी। यह जानकारी खाद्य आयुक्त श्री मनीष चौहान ने आज यहां दी।

श्री चौहान ने बताया कि शासन द्वारा जारी धान क्रय नीति में इस वर्ष 4000 क्रय केन्द्र प्रस्तावित किये गये थे, जिसके सापेक्ष खाद्य एवं रसद विभाग तथा विभिन्न क्रय एजेन्सियों के कुल 4451 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये, जबकि गतवर्ष 3000 क्रय केन्द्र प्रस्तावित थे। इसके अतिरिक्त पंजीकृत सहकारी समितियों, मल्टी स्टेट को-आॅपरेटिव सोसाइटी, एफ0पी0ओ0 एवं एफ0पी0सी0 के क्रय केन्द्रों के माध्यम से भी खरीद की जा रही है। धान खरीद वर्ष 2020-21 में धान का समर्थन मूल्य धान काॅमन 1868 रूपये प्रति कुन्तल व ग्रेड-ए 1888 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है।

  श्री चौहान ने बताया कि इस वर्ष खाद्य विभाग द्वारा 21.40 लाख मी0टन (95.15 प्रतिशत), पी0सी0एफ0 13.67 लाख मी0टन

(97.65 प्रतिशत), यू0पी0पी0सी0यू0 9.12 लाख मी0टन, (140.44 प्रतिशत), यू0पी0एस0एस0 1.39 लाख मी0टन (139 प्रतिशत), एस0एफ0सी0 1.71 लाख मी0टन (114.38 प्रतिशत), यू0पी0 एग्रो0 1.70 लाख मी0टन (170 प्रतिशत), मण्डी परिषद् 1.03 लाख मी0टन (103 प्रतिशत), नैफेड 2.66 लाख मी0टन (133 प्रतिशत), एन0सी0सी0एफ0 1.93 लाख मी0टन (77.40 प्रतिशत) तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 0.87 लाख मी0टन (44 प्रतिशत) खरीद की गयी।

      खाद्य आयुक्त ने बताया कि पश्चिमी उ0प्र0 में 1369 क्रय केन्द्रों पर 18.11 लाख मी0टन के सापेक्ष 23.33 लाख मी0टन की खरीद की गयी, जो कि लक्ष्य का 128.76 प्रतिशत है। पश्चिमी उ0प्र0 में 31 जनवरी, 2021 तक खरीद की जायेगी। पूर्वी उ0प्र0 में 3082 क्रय केन्द्र स्थापित कर 36.88 लाख मी0टन के सापेक्ष अब तक 32.20 लाख मी0टन की खरीद की गयी है, जो की लक्ष्य का 87.30 प्रतिशत है। पूर्वी उ0प्र0 में 28 फरवरी, 2021 तक खरीद की जायेगी।

      श्री चौहान ने बताया कि इस वर्ष धान खरीद में अब तक 1370606 किसानों द्वारा आॅनलाइन पंजीकरण कराया गया, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने बताया कि किसानों को धान के मूल्य का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रेषित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केन्द्रों पर पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए सभी जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा प्रत्येक क्रय केन्द्र पर नोडल अधिकारी तैनात कर खरीद करायी जा रही है। इसके अतिरिक्त शासन स्तर से प्रत्येक सम्भाग में नोडल अधिकारी तैनात कर लगातार धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से