ब्रेकिंग::--👉👉मनकामेश्वर घाट पर हुई होलिका दहन की स्थापना::==पढें विस्तार से खबर


मनकामेश्वर घाट पर लग गया होलिका दहन का खंभ

लखनऊ 16 फरवरी 2021

वसंत पर्व पर डालीगंज स्थित प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन मनकामेश्वर घाट उपवन पर वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ होलिका दहन का खंभ स्थापित किया गया। महंत देव्यागिरी की अगुआई में इस अवसर पर पौध-रोपण, भजन-कीर्तन, वीणा पूजन आदि अनुष्ठान भी हुए।

गोबर के कंडों से तैयार की जाएगी इको फ्रेंडली होलिका

महंत देव्यागिरी के सानिध्य में सबसे पहले अभिजित मुहूर्त में दोपहर में मनकामेश्वर घाट उपवन में आदि गंगा मां गोमती के जल से स्थान को पवित्र कर वहां आकर्षक रंगोली बनायी गई। उसमें फूलों रंगों आदि का प्रयोग किया गया था। उसके बाद शंखनाद और जयघोष के साथ होलिका दहन का खम्भ स्थापित किया गया।

महंत देव्यागिरी ने कहा कि मनकामेश्वर का होलिकोत्सव प्राकृतिक समन्वय का संदेश देगा इसलिए गोबर के कंडों से विशाल होलिका तैयार की जाएगी। मंगलवार को इस कड़ी में औषधिक महत्व के पौधों का रोपण भी मनकामेश्वर घाट उपवन में महंत देव्यागिरी की अगुआई में किया गया।

 वीणा की स्थापना कर मना वसंतोत्सव

    

मनकामेश्वर घाट उपवन में मां शारदे के वाद्य यंत्र वीणा को स्थापित कर वसंतोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाएं पीले वस्त्र पहल कर आयीं थी। गौरा गिरी, कल्याणी गिरी, शगुन पाण्डेय, आकृति पाण्डेय ने प्राकृतिक समन्वय पर आकर्षक रंगोली रंगों और फूलों से उकेरी। इस के साथ ही वर्तिका श्रीवास्तव, उपमा पाण्डेय, किरन वर्मा, शालिनी सैनी ने मां शारदे के भजन और फागुन के गीत गाये। इस अवसर पर महंत देव्यागिरी की अगुआई में देवताओं और गुरुजनों को अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद परस्पर अबीर-गुलाल खेल कर फागुनोत्सव की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई।

Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से