ब्रेकिंग::--👉👉*प्रधानमंत्री/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुविख्यात धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*::===पढें विस्तार से खबर

  लखनऊ : 19 जून, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुविख्यात धावक श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'फ्लाइंग सिख' के नाम से लोकप्रिय श्री मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मिल्खा सिंह के निधन पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया------

लखनऊ: 19 जून, 2021

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह जी ने अपनी गति से विश्व में भारत का नाम रोशन किया।

राज्यपाल जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए कहा कि मैं अपनी संवेदनायें शोक संतप्त परिजनों के साथ सम्बद्ध करती हूं।


Popular posts from this blog

अपनी निडरता और क्षत्रिय वंश के कारण की यदुवंशीयों का नाम 'अहीर' यादव.

ब्रेकिंग👉आधुनिक रेल डिब्बा. कारखाना, रायबरेली में हुआ लिटिल चैम्प डांस मुकाबला ::--पढ़े विस्तार से

ब्रेकिंग 👉उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की कार्य-प्रगति की समीक्षा==:::पढे विस्तार से