ब्रेकिंग :👉उत्तर प्रदेश के विकास में टाटा मोटर्स का महत्वपूर्ण योगदान::==अशोक कटारिया:-(पढे विस्तार से)
परिवहन मंत्री द्वारा अत्याधुनिक नवनिर्मित सर्विस संेटर का उद्घाटन लखनऊ 1 अक्टूबर 2020 उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया ने कहा है कि टाटा मोटर्स कंपनी का उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस कंपनी द्वारा प्रदेश में अनेक इकाइयां स्थापित की गई हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध है। श्री कटारिया आज यहां सुल्तानपुर रोड पर हाईवे स्थित कबीरपुर में टाटा मोटर्स द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित गुंजन सर्विस संेटर का उद्घाटन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सर्विस स्टेशन उच्च गुणवत्ता का एक बेहतर उदाहरण है। प्रदेश सरकार की औद्योगीकरण नीति से इस उद्यम को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि इसमें बीएस-6 वाहनों के लिए प्रदेश की पहली रीजनरेशन-वे की स्थापना की गई है। इस सर्विस स्टेशन की इस क्षेत्र में बड़ी आवश्यकता थी, जिसे टाटा कंपनी ने मूर्तरूप दिया। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगीकरण को नई गति देने के लिए कटिबद्ध है। इसमें वृहत औद्योगिक इकाईयों का सहयोग अपेक्षित है। राज्य सर